Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड क्रांति दल का प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन


हल्द्वानी
आज दिनांक 11 मई 2026 को उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवन चन्द्र जोशी के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट महोदय हल्द्वानी के माध्यम से दिया गया जिसमें कैंची धाम में लगने वाले जाम जो कि पिछले तीन सालों से उत्तराखंड की स्थानीय लोगों का जीवन दुरूह स्थिति में पहुंच गया है लोग हल्द्वानी आने के लिए सोचने पर मजबूर हो जाते हैं और हल्द्वानी से अपने घर जाने के लिए भी सोचना पड़ता है मरीजों को घंटों जाम में फंसना यात्रियों की ट्रेनें छूट जाना इस तरह से अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ता है उत्तराखंड के लोगों पर लगातार जंगली जानवरों द्वारा होने वाले हमलों के कारण हो रही मौतों से जनजीवन और भी मुश्किल हो गया है। महिलाओं पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं यौन अपराधों की उत्तराखंड में बाढ़ आ गई है इन सब समस्याओं के समाधान हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन दिया गया और इन समस्याओं के जल्द समाधान हेतु कार्यवाही करने और कार्यवाही नहीं होने पर आगे आन्दोलन करने की रणनीति तय की जाएगी।जिसमें निम्न लोगों की भागीदारी रही केन्द्रीय उपाध्यक्ष भुवन चन्द्र जोशी गंगा सिंह मेहरा एनडी तिवारी मोहन कांडपाल मोहन सिंह नेगी मदन सिंह मेर दीपक भारती गोविंद सिंह गस्याल सूरज पांडे बृजमोहन सिजवाली कुलदीप सिंह बिष्ट प्रकाश चन्द्र जोशी भुवन सिंह बिष्ट राजीव लोचन बच्ची सिंह बिष्ट अभिषेक जोशी परवीन जोशी सी एस भट्ट जगत सिंह डोभाल

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग का पूर्वानुमान

More in Uncategorized

Trending News