Connect with us

Uncategorized

Uttarakhand Weather : 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट!, इन जिलों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी

 

Uttarakhand Weather Update

Uttarakhand  Weather  News: उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। राजधानी देहरादून में भी बीते पांच दिनों से रूक-रूक कर बारिश हो रही है।  मौसम विभाग के अनुसार, आज भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। ऐसे में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। अगले दो-तीन दिन प्रदेश में एक या दो दौर की बौछारें पड़ने की संभावना है। तो वहीं कई इलाकों में बारिश का दौर तीव्र रहने वाला है।

24 July कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम Uttarakhand Weather News

24 जुलाई की बात करें तो आज भी उत्तराखंड में मौसम खराब रहने वाला है। देहरादून और नैनीताल में यलो अलर्ट जारी किया है। इन दोनों जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। तो वहीं राज्य के सभी 13 जिलों में गरज-चमक के साथ आकशीय बिजली और तीव्र बारिश का दौर जारी रहने की बात की गई है।

25 जुलाई को भी तेज बारिश का अलर्ट

25 जुलाई को भी देहरादून, बागेश्वर, टिहरी और नैनीताल में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य के सभी 13 जिलों में गरज-चमक और बारिश पड़ सकती हैं।

26 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम?

26 जुलाई प्रदेश के उत्तरकाशी, देहरादून और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। तो वहीं पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। तो वहीं मौदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं गरज चमक के सात आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है

More in Uncategorized

Trending News