Connect with us

Uncategorized

UPSC में उत्तराखंड की बेटियों का जलवा, सीएम धामी ने फोन कर दी बधाई

twitter sharing button

CM dhami phone

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने वाली उत्तराखंड की प्रतिभाशाली बेटियों को फोन पर वार्ता कर बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

सीएम ने शांभवी और मीनल नेगी से फ़ोन पर बात कर दी बधाई

सीएम ने किच्छा की शांभवी तिवारी द्वारा 46वीं रैंक और टिहरी की मीनल नेगी द्वारा 66वीं रैंक प्राप्त करने को प्रदेश के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद प्रदेश की बेटियां अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखण्ड का मान बढ़ा रही हैं।

बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है ये उपलब्धि

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों प्रतिभाशाली बेटियां अपनी प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण से देश सेवा के पथ पर आगे बढ़ते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी और समाज के लिए प्रेरणा बनेंगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: कैंची धाम मार्ग पर सड़क से डिवाइडर तक गुलदार की चहलकदमी

More in Uncategorized

Trending News