Connect with us

Uncategorized

एक जून से खुलेगी Valley Of Flowers!, पर्यटक कर पाएंगे दीदार

 

valley-of-flowers-chamoli-

विश्व धरोहर स्थल फूलों की घाटी (Valley Of Flowers) जल्द ही आम लोगों के लिए खुलने वाली है। एक जून से ये पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी। पार्क प्रशासन ने पैदल संपर्क मार्ग भी सुचारु कर दिया है।

एक जून से खुलेगी Valley Of Flowers !, पर्यटक कर पाएंगे दीदार

वैली ऑफ फ्लावर्स नेशनल पार्क की रेंज ऑफिसर चेतना कांडपाल ने जानकारी दी कि 1 जून से प्रकृति प्रेमियों के लिए घाटी के प्रवेश द्वार खोल दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि लगातार कर्मियों द्वारा घाटी की निगरानी की जा रही है।

साथ ही बर्फबारी से टूटे पैदल रास्तों को भी सही किया गया। बामन धोड और स्यूचंद नाले में अस्थाई पुलिया भी बन गई है। तो वहीं इस बार घाटी की सैर के दौरान पर्यटक घोसा नाले और लेगी नाले में हिमखंड का भी दीदार कर पाएंगे।

हर साल खिलते है 300 से ज्यादा प्रजातियों के फूल

फूलों की घाटी के खुलने से पहले ही प्रशासन ने सभी इंतजाम पूरे कर दिए है। बताते चलें कि फूलों की घाटी हर साल एक जून से 31 अक्टूबर तक आम लोगों के लिए खोली जाती है। ये यूनेस्को की ओर से विश्व धरोहरों में शामिल है। फूलों की घाटी में हर साल 300 से अधिक प्रजातियों के हिमालयी पुष्प खिलते हैं। जून से अगस्त के बीच फूल खिलते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  CJP नेता आशुतोष रांका-सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पर लहरा रहे थे तिरंगा

More in Uncategorized

Trending News