Connect with us

Uncategorized

विकास शर्मा ने घर घर तिरंगा अभियान के तहत स्कूली बच्चों के साथ निकली तिरंगा यात्रा

रूद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर देश भर में चलाये जा रहे घर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने स्कूली बच्चों के साथ वार्ड नंबर एक फुलसुंगा में तिरंगा यात्रा निकाली और लोगों से 15 अगस्त को घर घर तिरंगा फहराने का आहवान किया।

सेंट मेरी स्कूल से तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने किया। तिरंगा यात्रा गंगापुर मार्ग पर दक्ष चौक से होते हुए वापस सेंट मेरी स्कूल पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान देश भक्ति नारों से वातावरण गूंज उठा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से जनमानस में देश प्रेम का संचार होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा है कि 15 अगस्त तक सभी घर में तिरंगा फहराया जाए। तिरंगा हर घर तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब हम घर में तिरंगा लहराते हैं, तब बच्चे भी पूछते हैं और उन्हें हम एक कहानी की तरह सुनाते हैं कि वीर सपूतों ने हमारे देश के लिए बलिदान दिया, तब आज हम आजाद देश में सांस ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश की एकता और अऽंडता को बनाए रऽने का प्रयास है। तिरंगा अभियान देश की आन बान शान के लिए कुर्बान होने वालों को नमन करने का मौका देता है। तिरंगा हमें राष्ट्र के प्रति समर्पित और राष्ट्र सेवा की भावना को बताता है। इसलिए हमारा फर्ज है कि हम तिरंगे की आन बान शान के लिए किसी भी प्रकार का समझौता न करें।

यह भी पढ़ें -  Char Dham Yatra 2026 Breaks Faith Records : चार धाम यात्रा में ‘आस्था का नया रिकार्ड’, नवम्बर तक 60 लाख पहुंचने का अनुमान

इस अवसर पर सचिन पांडेय, शैलजा श्रीवास्तव, विशाल गुम्बर, जितेन्द्र संधू, पारस चुघ, आयुष कालड़ा, मुकेश शर्मा, नरेश राठौर आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।

More in Uncategorized

Trending News