Connect with us

Uncategorized

देहरादून में जिम ट्रेनर ने वर्कआउट के दौरान छात्रा से छेड़छाड़!,पिटाई का वीडियो वायरल,देखे


देहरादून के क्लेमनटाइन इलाके से एक छात्रा से छेड़छाड़ की खबर सामने आ रही है। आरोप है कि एक जिम संचालक ने बीसीए की छात्रा के साथ जिम में अभद्र व्यवहार किया। साथ ही अश्लील टिप्पणियां भी की। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जिम संचालक नदीम को गिरफ्तार कर लिया है।

video- https://youtube.com/shorts/AyLmJeO8SHg?si=1_BLvMxzNAYmztR7


देहरादून में जिम ट्रेनर ने की छात्रा से छेड़छाड़!
दरअसल ये घटना 26 दिसंबर की है। जिम में वर्कआउट के दौरान आरोपी ने युवती से छोड़छाड़ की। पीड़िता की माने तो बीते दस दिनों से वो ऐसी ही हरकत कर रहा था। आरोपी द्वारा अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियां उसे मानसिक रूप से परेशान कर रही थी।


पुलिस ने किया गिरफ्तार
ऐसे में इस मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ता पीड़िता के साथ जिम पहुंचे। जहां उन्होंने जिम संचालक के साथ मारपीट की। इसी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस को इसकी सूचना मिली। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जिम संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: कैंची धाम मार्ग पर सड़क से डिवाइडर तक गुलदार की चहलकदमी

More in Uncategorized

Trending News