Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम : नैनीताल समेत छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ें ताजा अपडेट

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है. मौसम विभाग ने देहरादून समेत छह जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है.मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 14 जून को देहरादून, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश और आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई है.
तापमान की बात करें तो देहरादून और हरिद्वार जिले में अधिकतम तापमान लगभग 32 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. इन क्षेत्रों में दोपहर के तेज धूप के साथ कुछ हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. वहीं पर्वतीय जिलों जैसे नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर : गौला नदी पर बनेगा 250 मीटर स्पान पीएससी पुल, प्रदेश सरकार ने 18.78 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की

More in Uncategorized

Trending News