Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड में 3 जून को बिगड़ा रहेगा मौसम, देहरादून समेत इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

 

mausam

उत्तराखंड में 3 जून को मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने वाला है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत सात जिलों के लिए बारिश और आंधी-तूफ़ान चलने का अलर्ट जारी किया है।

3 जून को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। वैज्ञानिकों ने इन जिलों में न 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं, आकाशीय बिजली चमकने और तेज आंधी-तूफ़ान चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो इन जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ़बारी भी देखने को मिल सकती है।

8 जून तक ख़राब रहेगा मौसम

बता दें उत्तराखंड के मौसम में इस हफ्ते लगातार उलटफेर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की माने तो 8 जून तक कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने 4 और 5 जून को उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है

यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा के सोमेश्वर में बड़ा हादसा: अतिवृष्टि में आवासीय मकान ढहा, मलबे में दबकर परिवार के तीन लोगों की मौत

More in Uncategorized

Trending News