Connect with us

Uncategorized

आज कितने बजे दिल्ली पहुंचेंगे Vladimir Putin?, PM Modi के साथ होगा प्राइवेट डिनर, जानें पूरा Schedule

russia-vladimir-putin-india-visit

आज यानी 4 दिसंबर को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत आएंगे। बता दें कि यूक्रेन युद्ध के बाद ये उनकी पहली यात्रा है। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। जिसके बाद वो सीधा प्रधानमंत्री आवास यानी लोक कल्याण मार्ग(पीएम आवास का बदला हुआ नाम) जाएंगे। जहां पर उनका नरेंद्र मोदी के साथ प्राइवेट डिनर होगा।

आज कितने बजे दिल्ली पहुंचेंगे पुतिन Vladimir Putin india visit

दो दिन के इस दौरे में भारत और रुस के 25 साल की पुरानी रणनीतिक साझेदारी का जश्न मनाया जाएगा। दोनों देश इस दौरान राजनीतिक, रक्षा, ऊर्जा, संस्कृति और विज्ञान से जुड़ी चीजों पर चर्चा करेंगे।

IL-96 जेटलाइनर विमान से भारत पहुंचेंगे पुतिन

बताते चलें कि आज शाम 4:30 बजे पुतिन का विमान भारत लैंड करेगा। तो वहीं कई रिपोर्ट्स में दावा है कि वो 6:30 बजे आएंगे। रुसी राष्ट्रपति के आने पर सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया गया है। राजधानी को 5 लेयर के सुरक्षा घेरे में घेरा गया है। पुतिन की पर्सनल टीमों के साथ-साथ दिल्ली पुलिस, केंद्रीय एजेंसियां, SWAT टीमें और एंटी-टेरर स्क्वायड आदि हर कदम पर तैनात रहेंगी।

महात्मा गांधी को देंगे श्रद्धांजलि

अगले दिन पांच दिसंबर को सुबह 11 बजे पुतिन का स्वागत किया जाएगा। राष्ट्रीय भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय पुतिन से मुलाकात करेंगी। जहां पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। जिसके बाद पुतिन राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। बता दें कि ये परंपरा हर विदेशी मेहमान निभाता है

यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: दान गणना के रजिस्ट्रर में पाई गई कमि, BKTC ने खजांची को हटाया

More in Uncategorized

Trending News