Connect with us

क्राइम

तहसीलदार को क्यों जलानी पड़ी लाखों रुपये के नोटों की गड्डियां

आजकल सोशल मीडिया में एक तहसीलदार द्वारा लाखों रुपये के नोटों की गाड़ियां जलाने का वीडियो वायरल हो रहा है। मामला राजस्थान के सिरोही से आ रहा है। जहां एक तहसीलदार ने लाखों रुपये के नोटों की गड्डियां अपने गैस चूल्हे पर जला दीं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल इन दिनों राज्य में एंटी करप्शन ब्यूरो यानी एसीबी की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है और इसके तहत जब एसीबी की टीम सिरोही जिले में पहुंची तो हैरान रह गई। पिंडो बारात तहसील के तहसीलादार ने जब घर के बाहर एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों को देखा तो उसने तुरंत दरवाजा बंद कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद सिरोही जिले का तहसीलदार अरेस्ट हो गया।
इसके बाद काफी देर तक जब एसीबी की टीम दरवाजा खोलने का आग्रह करते रही तो वह अनसुना करता रहा, इस बीच किसी ने बाहर से देखा तो हैरान रह गए क्योंकि तहसीलदार गैस के चूल्हे पर अपने लाखों के नोटों की गड्डियां जला रहा था और इसमें उसकी पत्नी भी उसका सहयोग कर रही थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News