Connect with us

Uncategorized

आखिर क्यों शादी के साथ फेरे लेने से पहले दुल्हन पहुंची थाने जाने हमारी रिपोर्ट में क्या था कारण

राज्य के खूबसूरत स्थान मसूरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां एक होटल में विवाह समारोह के दौरान अचानक विवाद हो गया। दुल्हन सात फेरे लेने की जगह मसूरी कोतवाली पहुंच गई और दूल्हे पर दहेज लेने का आरोप लगाया। फिलहाल दूल्हा बिना दुल्हन के वापस लौट गया।मसूरी कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि गुरुवार को मसूरी के एक होटल में शादी समारोह का आयोजन था। वर पक्ष पुणो (महाराष्ट्र) से बारात लेकर आया था, जबकि वधू पक्ष मोहाली (पंजाब) से शादी के लिए आया था। सात फेरे लेने से पहले ही दूल्हा और दुल्हन के बीच विवाद हो गया। दुल्हन कोतवाली पहुंची और कहा कि दूल्हा पक्ष ने 50 लाख दहेज मांगा। कोतवाल ने बताया कि लड़का विदेश में नौकरी करता है। लड़का और लड़की पक्ष के रिश्तेदार दून में रहते हैं। मसूरी में शादी की योजना बनाई थी। फिलहाल बारात वापस पुणे लौट गई है। दोनों पक्षों की काउंसिलिंग की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather : सावधान! इन जिलों में भारी बारिश का खतरा, 4 August तक बड़ा अलर्ट
Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News