Connect with us

Uncategorized

G-7 में PM Modi और ट्रंप की मुलाकात, क्या उठेगा भारतीयों की हत्या का मुद्दा?

 

prime-minister-narendra-modi-with-us-president-donald-trump-G7 Summit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्र्ंप की जी7 शिखर सम्मेलन में मुलाकात हुई। ये मुलाकात इसलिए भी खास है क्योंकि दोनों ही नेता करी 16 महीने बाद एक दूसरे से मिल रहे हैं। बता दें कि पीएम मोदी की यहां कनाडा, यूके और यूएई के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी है। दोनों ट्रंप और मोदी की मुलाकात ऐसे समय पर हुई जब पहले से ही ओमान तट के पास भारतीय नाविकों पर अमेरिकी नेवी की तरफ से हुए हमले का मुद्दा पूरे देशभर में गरमाया हुआ है।

क्या उठेगा भारतीयों की हत्या का मुद्दा?

इस मुलाकात के बाद बड़ा सवाल ये है कि क्या जी-7 के मंच पर पीएम मोदी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिका द्वारा किए गए हमलों में मारे गए तीन भारतीय नाविकों को लेकर सवाल पूछेंगे।

बताते चलें कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने तीन भारतीयों की मौत के लिए माफी मांगने के बजाय कहा कि सभी कमर्शियल जहाजों को अमेरिकी सेना के आदेशों का पालन करना चाहिए। भारत में तो इस हमले को लेकर गुस्सा है। तो वहीं इस मामले में अमेरिका का रवैया काफा कैजुअल नजर आया।

आज ट्रंप-मोदी की द्विपक्षीय बैठक

व्हाइट हाउस ने शनिवार, 13 जून 2026 को बयान जारी कर कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जी7 में दुनिया के कई नेताओं से मुलाकात करेंगे। तो वहीं भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित समझौते को लेकर दोनों नेताओं के बीच बातचीत हो सकती है। अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, आज यानी 17 जून को राष्ट्रपति ट्रंप पीएम मोदी के साथ एक द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

More in Uncategorized

Trending News