Connect with us

Uncategorized

महिला ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक गटककर जान दी

मीनाक्षी

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के दमुवादूंगा (बैड़ीखत्ता) में एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक गटककर जान दे दी। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पति लंदन में नौकरी करता है। मां की मौत के बाद दो छोटे-छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग व हाल बैड़ीखत्ता, दमुवादूंगा निवासी 27 वर्षीय उर्मिला देवी पत्नी कृष्ण कुमार किराये के कमरे में अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे महिला ने कीटनाशक गटक लिया।तबीयत खराब होने पर महिला को आसपास के लोगों की मदद से डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि मृतका का पति लंदन में नौकरी करता है। वह तीन साल के वीजा पर वहां है। मृतक महिला की एक आठ साल की बेटी और पांच साल के बेटा है। तीन साल पहले ही वह हल्द्वानी में आकर बसे थे। महिला के पति को फोन कर घटना की जानकारी दे दी गई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद महिला का शव उनसे पिता के सुपुर्द किया गया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  मसूरी में एक्टर अक्षय कुमार की बिगड़ी तबीयत, शूटिंग के लिए उत्तराखंड आए है अभिनेता

More in Uncategorized

Trending News