Connect with us

Uncategorized

सड़क हादसे में महिला की मौत

हल्द्वानी। शहर में सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है, स्कूटी से गौलापार जा रही मां बेटी की गाड़ी बीच सड़क में अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई, तथा मां बेटी बुरी तरह सड़क में गिर पड़े, डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी में मां को मृत घोषित कर दिया गया। यहां रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप से बेटी को परीक्षा दिलवाने के लिए हल्द्वानी आ रही मां की सड़क हादसे में मौत हो गई।रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप निवासी 51 वर्षीय गीता सिंह पत्नी रंजीत बहादुर बुधवार को अपनी बेटी के साथ स्कूटी से हल्द्वानी आ रही थी। पुलिस के अनुसार गीता की बेटी हर्षिता की गौलापार के विवेकानंद कॉलेज में रेलवे की परीक्षा थी। स्कूटी हर्षिता चला रही थी।बेलबाबा के पास पहुंचते ही स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में मां-बेटी दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को एसटीएच पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने गीता को मृत घोषित कर दिया। हर्षिता को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। महिला की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी के माता-पिता ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- “अगर मेरी बेटी…”

More in Uncategorized

Trending News