Connect with us

Uncategorized

महिला सम्मान समारोह: कमजोर वर्ग को कांग्रेस नेता अभिनव थापर ने वितरित किए कंबल

कांग्रेस नेता अभिनव थापर ने गुरुवार को कांवली (वार्ड 42) में सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए सामाजिक सरोकार के तहत सैकड़ों महिलाओं को कंबल वितरित कर सम्मानित किया। थापर ने कहा कांग्रेस समाज के कमजोर वर्गों के साथ हमेशा खड़ी रहेगी।

कमजोर वर्ग को कांग्रेस नेता ने वितरित किए कंबल
कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर के नेतृत्व में (वार्ड 42) कांवली क्षेत्र में अम्बेडकर भवन, निकट समुदायिक भवन, शास्त्री नगर में महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए सामाजिक सरोकार के तहत सैकड़ों महिलाओं को कंबल वितरित कर सम्मानित किया गया।

जरूरतमंदों के साथ खड़ी हो कांग्रेस
कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर ने खुद मातृशक्ति को कंबल वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा समाज के कमजोर वर्गों, महिलाओं और जरूरतमंदों के साथ खड़ी रही है और आगे भी जनता की सेवा ही कांग्रेस की प्राथमिकता रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी : 190 नशीले इंजेक्शन के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार

More in Uncategorized

Trending News