Connect with us

Uncategorized

दून में महिला आरक्षण के समर्थन में निकाली महिला आक्रोश मशाल यात्रा, सीएम धामी भी रहे मौजूद

 

dehradun mashal yatra

महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर मातृशक्ति नें बीते मंगलवार को देर शाम देहरादून में गांधी पार्क से घंटाघर तक महिला आक्रोश मशाल यात्रा निकाली। इस यात्रा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंत्री रेखा आर्या सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और महिलाएं शामिल रहीं।

May be an image of one or more people, crowd, temple and text

देहरादून में महिला आरक्षण के समर्थन में निकली महिला आक्रोश मशाल यात्रा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महिला आरक्षण देश की आधी आबादी के अधिकारों से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है और केंद्र सरकार महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी दलों का रुख महिलाओं की आकांक्षाओं के विपरीत है, जिसे जनता देख रही है।

मातृशक्ति के सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए कर रहे प्रतिबद्धता से कार्य: CM

सीएम ने कहा यह मशाल यात्रा केवल प्रतीक नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वाली शक्तियों के विरुद्ध जनआक्रोश का सशक्त प्रदर्शन है। महिला आरक्षण को सालों तक लंबित रखने वालों को अब मातृशक्ति लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देने के लिए तैयार है।हम मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।

May be an image of one or more people, dais and text that says 'OHαCH Te मर मरमल याद ಸ್ಚಬ್ಮು दिना .ងក្វពន ಸೂಹಕಮದ 라리 सम न ๔ महिलाओं के अधिकारों पर वार विपक्ष है जिम्मेदार महिला'

आरक्षण से महिलाओं की भागीदारी होगी मजबूत: मंत्री

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारी परंपरा में महिलाओं को सम्मान जरूर मिला है, लेकिन अब जरूरत है कि उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में भी बराबरी का स्थान मिले। संसद और विधानसभाओं में एक-तिहाई आरक्षण से महिलाओं की भागीदारी मजबूत होगी और यह बदलाव देश के विकास को नई दिशा देगा।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में आज Rahul Gandhi का ‘छात्रों की गूंज’ संवाद, कार्यक्रम में संगीत और रैप का भी तड़का
May be an image of one or more people and crowd

मंत्री रेखा आर्या नें कहा कि इस रैली का आयोजन सौभाग्य से मुझे प्राप्त हुआ और मेरे आह्वान पर महिला आक्रोश रैली में पहुंची हजारों की संख्या में मातृशक्ति का ह्रदय की गहराईयों से धन्यवाद व आभार व्यक्त करती हूं। मंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर विपक्ष का रवैया निराशाजनक रहा है।

कांग्रेस और कांग्रेस समर्थित पार्टियों को हराकर मुंहतोड़ जवाब देंगी महिलाएं

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आगे कहा कि महिलाओं की अपेक्षाओं के विपरीत जाकर विपक्ष ने जो रुख अपनाया है, उसे देश की महिलाएं भली-भांति समझ रही हैं। आने वाले समय में महिलाएं कांग्रेस और कांग्रेस समर्थित पार्टियों को हराकर मुंहतोड़ जवाब देंगी और इसका प्रभाव भी देखने को मिलेगा।

May be an image of one or more people, crowd and text

More in Uncategorized

Trending News