Connect with us

Uncategorized

ड्रोन तकनीक से लैस हो रहे युवा कैडेट्स, GEHU हल्द्वानी में 10 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन

हल्द्वानी। ग्राफ़िक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में एनसीसी कैडेट्स के लिए आयोजित 10 दिवसीय ‘ड्रोन कैप्सूल प्रशिक्षण सत्र’ का बुधवार को भव्य समापन हो गया। समापन अवसर पर कैडेट्स ने प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए कौशल और तैयार किए गए ड्रोन मॉडल्स का आकर्षक प्रदर्शन किया।
प्रशिक्षण में विश्वविद्यालय के कैडेट्स के साथ जीआईसी मोतीनगर और एमबीजीपीजी कॉलेज के एयर विंग तथा 78 यूके बटालियन एनसीसी के आर्मी विंग कैडेट्स ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स को ड्रोन संचालन, सिमुलेशन के जरिए उड़ान की तकनीक, तथा ड्रोन के विभिन्न पुर्जों को असेंबल करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही कैडेट्स ने ड्रोन के भविष्य के उपयोग और नवाचार पर आधारित प्रस्तुतियाँ भी दीं, जो आकर्षण का केंद्र रहीं।
समापन समारोह में कैंपस निदेशक डॉ. एम. सी. लोहानी ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्रों को भविष्य की तकनीक के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर ग्रुप कैप्टन विवेक रावत ने ड्रोन तकनीक को आधुनिक युग की आवश्यकता बताते हुए कैडेट्स के प्रदर्शन की सराहना की। वहीं कर्नल पुनीत लेहल ने इसे आर्मी और एयर विंग के बीच बेहतर समन्वय का उदाहरण बताया।
कार्यक्रम में डॉ. कामिका चौधरी सहित अन्य प्रशिक्षकों और कैडेट्स की उपस्थिति रही। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
इस प्रशिक्षण सत्र ने कैडेट्स को ड्रोन तकनीक के क्षेत्र में व्यावहारिक और उन्नत ज्ञान प्रदान किया।

यह भी पढ़ें -  Rahul Gandhi से पहले देहरादून में CM धामी का ‘युवा अग्निवीर संवाद’, कर सकते हैं बड़ी घोषणा

More in Uncategorized

Trending News