Connect with us

Uncategorized

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पात! BJP के घर पर चढ़कर फाड़ा सरकारी पोस्टर, दी आग लगाने की धमकी,देखे वीडियो

राजनीतिक टकराव अब सड़कों से निकलकर घरों तक पहुंचने लगा है। भाजपा के पूर्व सह-मीडिया प्रभारी संजीव वर्मा के आवास पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता संजीव वर्मा के घर की छत पर चढ़ गए और वहां लगे सरकार से संबंधित पोस्टर को फाड़ दिया।परिवार के सदस्यों के अनुसार कार्यकर्ताओं ने खुलेआम धमकी दी कि यदि भविष्य में भाजपा का कोई भी बैनर या पोस्टर घर पर लगाया तो पूरे परिवार को घर में आग लगाकर जान से मार दिया जाएगा। घटना के दौरान न सिर्फ परिवार के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, बल्कि संजीव वर्मा की मां के साथ धक्का-मुक्की किए जाने का भी आरोप है।घटना के बाद से परिवार में दहशत का माहौल है। बीजेपी नेता संजीव वर्मा के परिवार ने इस पूरे मामले में प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

video-https://youtube.com/shorts/vzu4meqRYLQ?si=ZqOv_ezFH5U0AdUr

उनका कहना है कि यह सिर्फ एक राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि परिवार की सुरक्षा पर सीधा हमला है।पोस्टर फाड़ने के प्रकरण पर अब भाजपाका रिएक्शन भी सामने आया है। भाजपा का कहना है कि अंकिता भंडारी के मुद्दे की आड़ में कांग्रेस न्याय की नहीं, अराजकता की राजनीति कर रही है। मुख्यमंत्री के पोस्टर फाड़ना और उसके पीछे कांग्रेस का झंडा लहराना यह साफ दिखाता है कि प्रदर्शन पीड़िता के सम्मान के लिए नहीं, बल्कि सत्ता को बदनाम करने की साजिश है।भाजपा ने कहा गणेश गोदियाल जैसे नेता इस उकसावे की राजनीति को खुला संरक्षण दे रहे हैं, जिससे कांग्रेस की असली सोच सामने आती है। जब सरकार न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई कर रही है, तब कांग्रेस सड़क पर अराजकता फैलाकर संवेदनशील मुद्दे को राजनीतिक हथियार बना रही है जोकि निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है

More in Uncategorized

Trending News