Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड इस सीट पर भाजपा के लिए बागी बने मुसीबत, प्रदेश व जिला पदाधिकारियों ने डाला डेरा

किच्छा नगर पालिका चुनाव में भाजपा को बागियों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

किच्छा । उत्तराखंड की किच्छा विधानसभा सीट की नगर पालिका किच्छा में भाजपा के लिए बागी परेशानी का सबब बन गए हैं। इसमें एक बागी का तो नामांकन पत्र निरस्त हो गया, लेकिन अन्य को मनाने का दौर जारी है।

भाजपा के प्रदेश सहित जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने किच्छा में डेरा डाल कर बागियों को मनाने के प्रयास शुरू कर दिए है। संगठन का पूरा फोकस भाजपा की वरिष्ठ नेत्री शैली फुटेला को मनाने पर है।

भाजपा ने संदीप अरोड़ा को घोषित किया प्रत्याशी 

लंबे समय के बाद किच्छा नगर पालिका के लिए हो रहे चुनाव में भाजपा ने संदीप अरोड़ा को प्रत्याशी घोषित किया है। जिसके बाद भाजपा में बगावत के सुर बुलंद हो गए। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष शैली फुटेला, देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा नेता विजय अरोड़ा एवं नरेंद्र सिंह ने बगावत करते हुए शुक्रवार को निर्दल प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन करवाया था।

शुक्रवार रात से ही भाजपा नेत्री शैली फुटेला को मनाने के प्रयास प्रारंभ हो गए थे। भाजपा प्रत्याशी संदीप अरोड़ा ने उन्हें मनाने का देर रात तक भरसक प्रयास किया, परंतु उनका प्रयास सिरे नहीं चढ़ पाए। वहीं शनिवार को हुए घटनाक्रम में जांच के उपरांत विजय अरोड़ा का नामांकन तो निरस्त कर दिया गया। जिसके बाद दो प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।

जांच में वरिष्ठ भाजपा नेत्री शैली फुटेला का नामांकन सहीं पाए जाने के उपरांत उनको मनाने के प्रयास दोपहर बाद तेज हो गए। शनिवार शाम भाजपा प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला, नगर पालिका

यह भी पढ़ें -  युवा नौकरी तलाशने वाले ने रोजगार देने वाले बने नितिन नवीन

अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी संदीप अरोरा रात तक भाजपा नेत्री शैली फुटेला के घर पर डेरा डाले रहे। तीन घंटे की मैराथन वार्ता के बाद भी बात सिरे नहीं चढ़ पाई। रविवार को नाम वापसी है, लिहाजा सभी का प्रयास है कि उसी में शैली अपना नाम वापस ले लें।

More in Uncategorized

Trending News