Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर, आठ जिलों में अलर्ट… कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक लगातार वर्षा हो रही है, जिससे तापमान सामान्य से कम है। पिथौरागढ़ में कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद है।

News Article Hero Image

पिथौरागढ़। उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक वर्षा का दौर जारी है। कई क्षेत्रों में रिमझिम वर्षा हो रही है, जबकि कहीं-कहीं तीव्र बौछारें भी पड़ रही हैं। वर्षा के बीच ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से कम बना हुआ है।

वहीं पिथौरागढ़ में कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग 6 जगह पर बोल्डर आने से बंद हो गया है। टनकपुर- तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग कुलागाड़ के समीप बंद है। जिले के अन्य 18 आतंरिक मार्ग भी बंद हैं। धारचूला में काली नदी चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन-चार दिन मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रह सकता है। मंगलवार के बाद वर्षा का सिलसिला थमने के आसार हैं। शनिवार को आठ जिलों में तीव्र वर्षा को लेकर यलो अलर्ट है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  दिल्ली में CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, सांसद अनिल बलूनी भी रहे साथ

More in Uncategorized

Trending News