Connect with us

Uncategorized

किसान महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेने को प्रतिनिधिमंडल जालंधर रवाना

मीनाक्षी

हल्द्वानी। अखिल भारतीय किसान महासभा के 20-21 सितंबर को जालंधर (पंजाब) में आयोजित होने वाले पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए नैनीताल जिले का प्रतिनिधिमंडल रवाना हो गया है। शनिवार को रवानगी से पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बहादुर सिंह जंगी ने कहा कि सम्मेलन में कृषि संकट पर चर्चा कर आगामी आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने केंद्र सरकार की कृषि नीतियों को किसान विरोधी करार दिया। वरिष्ठ नेता डॉ. कैलाश पाण्डेय ने आरोप लगाया कि भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते और प्रस्तावित बीज विधेयक के जरिए सरकार खेती व्यवस्था को बड़े कॉरपोरेट घरानों के हाथों में सौंपने का प्रयास कर रही है, जिससे खाद्य सुरक्षा पर सीधा हमला हो रहा है।

किसान महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन में जाने वाले नैनीताल जिले के प्रतिनिधियों में मुख्य रूप से बिंदुखत्ता, बागजाला, सुल्ताननगरी समेत जिले के पर्वतीय क्षेत्रों के प्रतिनिधि हैं जिनमें बहादुर सिंह जंगी, डॉ कैलाश पाण्डेय, नैन सिंह कोरंगा, पुष्कर दुबड़िया, किशन बघरी, प्रेम सिंह नयाल, निर्मला शाही, कमल जोशी, परवेज अहमद, उर्मिला मौर्य, दीवान सिंह बर्गली, अमीर चंद, अंबा दत्त बसखेती, त्रिलोक शाह, जयंती नयाल, निशा शामिल हैं.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  रामनगर में बुलडोजर एक्शन के बीच महिला को आया हार्ट अटैक

More in Uncategorized

Trending News