Connect with us

Uncategorized

गांधी-शास्त्री जयंती के साथ ही दीपचंद्र पाठक का जन्मदिन मनाया,नशामुक्ति संदेश के साथ पंजा लड़ाओ प्रतियोगिता

टनकपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दीपचंद्र पाठक का जन्मदिन शुक्रवार को होटल लक्ष्यदीप स्थित उनके निजी आवास पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पिथौरागढ़ चुंगी पर भी युवाओं ने आतिशबाजी कर जन्मदिन मनाया।
जन्मदिन के उपलक्ष्य में नशामुक्ति अभियान के तहत होटल लक्ष्यदीप में पंजा लड़ाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विजेताओं को दीपचंद्र पाठक और ग्राम प्रधानों ने मेडल व सम्मान राशि देकर पुरस्कृत किया।
दीपचंद्र पाठक ने कहा कि 2 अक्टूबर जैसे ऐतिहासिक दिन जन्मदिन पड़ना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने युवाओं और जनप्रतिनिधियों का आभार जताते हुए कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा। जिले में बढ़ते स्मैक के कारोबार पर चिंता जताते हुए उन्होंने युवाओं से एकजुट होकर नशे के खिलाफ अभियान चलाने और इसे जड़ से खत्म करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में युवाओं की बड़ी मौजूदगी और उत्साह के बीच राजनीतिक चर्चाएं भी तेज रहीं। भाजपा छोड़ने के बाद भी पाठक के कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी को स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय माना जा रहा है। आगामी चुनाव में इसका क्या राजनीतिक प्रभाव पड़ेगा, यह चुनावी परिस्थितियों और मतदाताओं के निर्णय पर निर्भर करेगा।

यह भी पढ़ें -  सड़क हादसे में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

More in Uncategorized

Trending News