Connect with us

Uncategorized

चम्पावत के लिए बड़ी सौगात, औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार।

धनुष पुल के पास सिडकुल के लिए चयनित 30 हेक्टेयर भूमि पर बाढ़ सुरक्षा सर्वे तेज, जल्द शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव।

संवाददाता- पर्वत प्रेरणा

बनबसा (चम्पावत) मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद बनबसा में सिडकुल की स्थापना का सपना अब धरातल पर उतरता दिख रहा है। धनुष पुल के पास सिडकुल के लिए चयनित 30 हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई विभाग द्वारा बाढ़ सुरक्षा योजना के तहत लगातार सर्वे किया जा रहा है।

प्रथम चरण में उद्योगों की सुरक्षा और भविष्य में बाढ़ के खतरे से बचाव के लिए मजबूत सुरक्षा दीवार और सुरक्षात्मक कार्यों की योजना पर विभाग तेजी से काम कर रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद विभाग द्वारा शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा, ताकि निर्माण कार्य को जल्द से जल्द शुरू किया जा सके।

बीते 29 सितम्बर को सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज तिवारी ने अपनी पूरी तकनीकी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर चयनित भूमि का बारीकी से निरीक्षण किया।

सहायक अभियंता मनोज तिवारी ने बताया कि “जिलाधिकारी चम्पावत के निर्देशन में यह सर्वे प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि सिडकुल क्षेत्र पूरी तरह से सुरक्षित और बाढ़ के खतरे से मुक्त रहे, इसके लिए वैज्ञानिक तरीके से सर्वे कर मजबूत प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है।”

गौरतलब है कि बनबसा में सिडकुल के बनने से न सिर्फ चम्पावत बल्कि पूरे कुमाऊं और सीमांत क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और पलायन पर भी रोक लगेगी। बाढ़ सुरक्षा योजना के साथ हो रहे इस सर्वे से यह साफ है कि सरकार इस परियोजना को लेकर कितनी गंभीर और संवेदनशील है।

यह भी पढ़ें -  पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास के अधूरे सपने हुए साकार

स्थानीय लोगों में भी इस विकास कार्य को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।

More in Uncategorized

Trending News