Connect with us

Uncategorized

भगवत प्रसाद मकवाना को मिली बड़ी जिम्मेदारी, केंद्र ने किया राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष नियुक्त

 

BJP नेता भगवत प्रसाद मकवाना

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के दलित भाजपा नेता भगवत प्रसाद मकवाना को राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। शुद्धिकरण मामले में कांग्रेस के आज यानी 7 सितंबर के सीएम आवास कूच से पहले इस नियुक्ति को भाजपा का दलित वर्ग में उसको हो रहे नुकसान को थामने का एक दांव भी माना जा रहा है।

भगवत प्रसाद मकवाना राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष नियुक्त

बता दें कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर एससी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे के बाद कांग्रेस हमलावर मूड में है। बदले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर भी कर्नाटक में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है जो जल्द ही हल्द्वानी स्थानातंरित हो सकती है ऐसे में प्रदेश की पुलिस को उस पर कार्रवाई करनी पड़ेगी। 

राजनीतिकख़बरें पढ़ें

2028 तक प्रभावी रहेंगी नियुक्तियां

बहरहाल कैबिनेट सचिवालय की ओर से 6 सितंबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार नई नियुक्तियां आयोग के कार्यकाल यानी 31 मार्च 2028 तक प्रभावी रहेंगी। पत्र में कहा गया है कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रस्ताव को प्रधानमंत्री की मंजूरी के बाद आयोग में इन नियुक्तियों का निर्णय लिया गया है।

कैशब बिहारी को बनाया उपाध्यक्ष

आदेश के मुताबिक आयोग में कैशब बिहारी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। मनोज कुमार बाल्मीकि, सुषमा गौड़ियाल और रवि रामू कालोसे को सदस्य नियुक्त किया गया है। नियुक्तियों के संबंध में आगे की आवश्यक कार्रवाई सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को करने के निर्देश दिए गए हैं

यह भी पढ़ें -  2 सितंबर को उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

More in Uncategorized

Trending News