Uncategorized
‘मिर्जापुर द मूवी’ का कमाल, 3 दिनों में 112 करोड़ के पार , 7 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस तहलका मचा रही है। फिल्म ने शानदार शुरुआत तो की ही है, उसके बाद पहले शनिवार को बेहतरीन कमाई कर धमाल मचा दिया है। फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी फिल्म बन गई। तो वहीं फिल्म को संडे का भी खूब फायदा मिला। ऐसे में चलिए यहां जानते हैं कि ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने अब तक कितना कलेक्शन किया है?
बॉक्स ऑफिस पर छायी ‘मिर्जापुर द मूवी’
ओटीटी पर धमाल मचाने के बाद ये ब्लॉकबस्टर वेबसीरीज ‘मिर्जापुर’ बड़े पर्दे पर ‘मिर्जापुर द मूवी’ के रूप आई। जिसने आते ही गर्दा उड़ा दिया है। क्राइम थ्रिलर इस मूवी को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स का भी बेहतरीन रिव्यू मिल रहा है। फिल्म की स्टार कास्ट से लेकर कहानी और डयलॉग्स सभी की काफी तारीफ हो रही है।
तीसरे दिन की इतनी कमाई
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो रिलीज के पहले ही दिन मूवी ने 25.50 करोड़ की कमाई की थी। जिसके बाद दूसरे दिन यानी शनिवार इस फिल्म की कमाई में तेजी आई। फिल्म ने 32 करोड़ का कलेक्शन किया। तो वहीं तीसरे दिन यानी संडे को फिल्म ने सबसे ज्यादा 36 करोड़ का आकंड़ा पार किया। इसी के साथ तीन दिनों में भारत में फिल्म की नेट कमाई 93.75 करोड़ रुपये हो गई है। तो वहीं ग्रॉस कलेक्शन 112.35 करोड़ रुपए हो गया है।
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बनाया ये रिकॉर्ड
ऐसे में संडे के कलेक्शन के साथ फिल्म ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फिल्म संडे को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इस साल की तीसरी फिल्म बन गई है।
इस साल की फर्स्ट संडे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में
- धुरंधर 2 – 121 करोड़
- बॉर्डर 2 – 57.2 करोड़
- मिर्जापुर द मूवी- 36 करोड़
- धमाल 4 – 28.4 करोड़
- आवारापन 2 – 26.82 करोड़
- भूत बंगला – 25.6 करोड़
- वेलकम टू द जंगल – 25.41 करोड़
- कॉकटेल 2 – 18.85 करोड़






