Connect with us

Uncategorized

शुद्धिकरण मामला: महेंद्र भट्ट के खिलाफ बेंगलुरु में FIR दर्ज, दलितों के अपमान का आरोप

 

MAHENDRA BHATT

हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद हुआ कथित शुद्धिकरण मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में कर्नाटक के बेंगलुरु में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ SC -ST एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

महेंद्र भट्ट के खिलाफ बेंगलुरु में FIR दर्ज

हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुए कथित शुद्धिकरण मामले पर शुक्रवार को आदिवासी कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष टीआर रामप्पा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ तहरीर दी है। रामप्पा ने महेंद्र भट्ट समेत कई लोगों के खिलाफ नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम और SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया कराया है।

ये हैं आरोप

तहरीर में कहा गया है कि कांग्रेस के अध्यक्ष की रैली के दो दिन बाद ही भाजपा के कुछ पदाधिकारियों और अन्य लोगों ने मंच का कथित ‘शुद्धीकरण अनुष्ठान’ किया। तहरीर में आरोप लगाया है कि शुद्धीकरण अनुष्ठान के जरिए जातिगत धारणा व्यक्त की गई कि खरगे के कार्यक्रम में आने से रामलीला मैदान ‘अशुद्ध’ हो गया था। शिकायत में इसे दलितों के प्रति भेदभाव से जोड़ते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही भट्ट पर आरोप लगाए गए हैं कि मीडिया को दिए बयां में भट्ट ने शुद्धीकरण अनुष्ठान को सही ठहराया है। 

राजनीति

यह भी पढ़ें -  गौला पुल से उफनती नदी में कूदा बुजुर्गः राहगीर ने पूछा- 'चचा भीग क्यों रहे हो?', मुस्कुराए और लगा दी छलांग, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

More in Uncategorized

Trending News