Connect with us

Uncategorized

हल्दूचौड़ में चोरी की वारदात, लाखों का जेवर हजारों की नगदी पार कर ले गए शातिर चोर

मीनाक्षी

हल्दूचौड़ की अंबिकापुरम कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने मकान स्वामी की गैर मौजूदगी का फायदा उठाते हुए घर में रखा लाखों का जेवर तथा हजारों की नगदी पार कर ली सीसीटीवी फुटेज में दिख रही इस वारदात के मुताबिक घटना रात्रि 1:30 बजे से 2:00 के मध्य की है सुबह दरवाजे का ताला टूटा देख आसपास के लोगों ने ग्राम प्रधान रुक्मणी को घटना की जानकारी दी ग्राम प्रधान द्वारा दी गई जानकारी पर हल्दूचौड़ चौकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया है घटनाक्रम के मुताबिक अंबिकापुरम के जागनाथ भवन के स्वामी जय कृष्ण भट्ट का पूर्व में निधन हो चुका है उनकी पत्नी घर पर अकेली रहती थी तबीयत खराब होने पर वह अपने बेटों के पास दिल्ली इलाज हेतु गई है बताया जाता है कि वह पिछले दो महीने से घर पर नहीं है दूरभाष पर दी गई जानकारी पर उन्होंने बताया कि उनकी ढाई से तीन तोले की सोने की चेन के अलावा लॉकेट अंगूठी कान के झुमके इत्यादि घर पर रखे थे इसके अलावा लगभग ₹15000 की नगदी भी घर पर रखी थी ऐसे में लाखों रुपए के जेवर तथा हजारों की नगदी अज्ञात चोर पार कर ले गए घटना के बाद लोगों में दहशत है क्योंकि सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद घनी आबादी के बीच जिस प्रकार से इस घटना को अंजाम दिया गया है वह बेहद शातिराना तथा दुस्साहसिक वारदात के रूप में देखी जा रही है चोर बेहद शातिर है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि घर पर रखा मोबाइल फोन नहीं ले गए

More in Uncategorized

Trending News