Connect with us

गढ़वाल

कोरोना संक्रमित पाई गई जीजीआईसी स्कूल की 3 टीचर,छात्राओं की हालत हुई खराब

उत्तराखंड में जिस प्रकार से कोरोना के नए नए मामले सामने आते जा रहे इसके चलते खतरा काफी मंडराने लगा है और इस खतरे से कोई भी इलाका अछूता नहीं रहा है उत्तराखंड के एक पहाड़ी क्षेत्र से भी खबर आई है। कोटद्वार के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में तीन शिक्षिकाएं कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। जिसके बाद से प्रशासन और स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है।कोरोना का प्रसार हरेक तरफ हो रहा है। लिहाजा पिछली बार से भी अधिक इस बार कोरोना फैल रहा है। लापरवाही और जागरूक ना होना भी बढ़ते प्रसार का एक बड़ा कारण बन रहा है।

अब कॉलेज में भी कोरोना ने एंट्री मार दी है।बुधवार को बद्रीनाथ मार्ग स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की तीन अध्यापिका कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। जिस वजह से प्रशासन से दहशत तो फैली ही है साथ ही विभागीय एवं सरकारी निर्देशों को लेकर भी संशय बना हुआ है।संक्रमण की पुष्टि करते हुए प्रधानाचार्य उमा श्रीवास्तव ने बताया तीन अध्यापिकाओं के अलावा कई छात्राएं एवं अन्य शिक्षिकाएं भी बीमार है। जो बीमार हैं, उनके कोरोना जाच हेतु सैंपल लिए गए हैं।साथ ही इस बाबत सूचना प्रशासन व उच्चाधिकारियों को भी दी गई है।मगर आदेश ना आने के कारण विद्यालय खुला हुआ है। सीएमओ पौड़ी डॉ मनोज शर्मा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अध्यापकों के संपर्क में आए हुए लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। उनकी भी जांच की जाएगी। साथ ही विद्यालय को सैनिटाइज किया जाएगा।

Continue Reading
You may also like...

More in गढ़वाल

Trending News