Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

सुशीला तिवारी अस्पताल के 57 कर्मचारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

देश में जब से कोरोनावायरस सामने आया है उसके बाद से फ्रंटलाइन वर्कर्स अपनी सेवा दे रहे हैं। कोरोनावायरस से लोगों को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किये बिना इस प्रकार लोगों को सेवाएं दे रहे हैं।लेकिन उसके बावजूद कई फ्रंटलाइन वर्कर्स पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। यहां ऐसा ही वाक्य नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है ,यहाँ पर हालत बेहद चिंताजनक हैं।

हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में एक ओर जहां पर कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है ,वहीं दूसरी तरफ अस्पताल का स्टाफ भी तेजी से संक्रमित हो रहा है। सुशीला तिवारी अस्पताल में हाल ही में 57 से भी अधिक स्टाफ के अंदर कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है जिसके बाद सभी को स्वास्थ्य विभाग द्वारा आइसोलेट कर दिया गया है। सुशीला तिवारी अस्पताल में बीते बुधवार को मिले 57 स्टाफ में से मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले पीजी के 30 छात्र, 6 सीनियर कंसलटेंट डॉक्टर, 8 नर्सिंग स्टाफ, 7 पैरामेडिकल स्टाफ और 6 ऑफिस स्टाफ शामिल हैं। सभी संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा आइसोलेट कर दिया गया है और अब सभी लोगों के संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की भी जांच करवाई जा रही है। बुधवार को प्रदेश के अंदर 6,084 पॉजिटिव केस मिले इसके बाद एक बार फिर से इस आंकड़े ने पुराने सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिए हैं और पहली बार प्रदेश में 1 दिन में इतने ज्यादा पॉजिटिव केस पाए गए हैं। वहीं बीते बुधवार को 108 मरीजों ने दम तोड़ा। मृत्यु का आंकड़ा भी पहली बार 100 के पार गया है। जब से राज्य में कोविड ने दस्तक दी है तब से लेकर अब तक पहली बार इतनी बड़ी संख्या में कोरोना के संक्रमित मरीजों की मृत्यु हुई है। चलिए बात करते हैं नैनीताल जिले की। नैनीताल जिले में अब तक 20,868 पॉजिटिव केस पाए गए हैं जिनमें से 14,908 मरीज स्वस्थ हो गए हैं और अब प्रदेश में 5,462 एक्टिव केस बचे हुए हैं। मृत्यु दर की बात करें तो नैनीताल जिले में अब तक 371 मरीजों ने दम तोड़ दिया है।

More in कुमाऊँ

Trending News