Connect with us

उत्तराखण्ड

टनकपुर में गुलदार का शव मिलने से मचा हड़कंप

रिपोर्ट – विनोद पाल, चंपावत। जनपद के तराई क्षेत्र टनकपुर के अंतर्गत शारदा वन रेंज के ककराली ब्लॉक में वन विभाग की गश्ती टीम को एक युवा गुलदार का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही आनंद-खनन में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। गुलदार की मृत्यु का कारण जानने हेतु मौके पर ही गुलदार का पोस्टमार्टम कराया गया।

शव का पोस्टमार्टम करने वाले विभागीय डॉक्टर विजयपाल प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि यह नर गुलदार है और इस गुलदार की उम्र लगभग 8 से 10 वर्ष के बीच है, गुलजार के सिर में अंदरूनी तौर पर रक्त का रिसाव हो रहा था नाक से भी खून निकल रहा था इसके अलावा कोई भी बाहरी जख्म नहीं पाया गया है।

वहीं पूरे मामले के बारे में जानकारी देते हुए चंपावत तराई पूर्वी वन विभाग के डीएफओ बाबूलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि गुलदार के शरीर पर कोई भी बाहरी जख्म नहीं पाया गया है जहर या विषैला पदार्थ खिलाए जाने की संभावना को देखते हुए गुलदार का बिसरा जांच हेतु भेजा जाएगा जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  रेलवे ट्रैक पर हाथी की दर्दनाक मौत,वन विभाग में हड़कंप

More in उत्तराखण्ड

Trending News