Connect with us

उत्तराखण्ड

गुलदार दिखने से मचा हड़कंप

मोटाहल्दू। रामपुर रोड मोटाहल्दू बायपास सड़क के किनारे गुलदार दिखाई देने पर लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां से गुजरने वाले वाहनों पर गुलदार तेजी से झपटने की कोशिश कर चुका है जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है। सेंचुरी पल्प एंड पेपर मील वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष डीएन सुयाल सपपरिवार अपनी कार से आ रहे थे गुलदार उनकी कार पर झपट पड़ा।

डीएन सुयाल ने बताया कि उनकी कार के शीशे बंद थे इसलिए सौभाग्य से गुलदार का प्रयास विफल रहा, और वह सकुशल बच गए, सुयाल ने बताया कि इस घटना से उनके परिजन काफी डर गए हैं, उन्होंने बताया कि मोटाहल्दू के पास उन्होंने गाड़ी रोक कर उक्त मार्ग से हल्द्वानी की ओर को जा रहे कई बाइक सवारों को रोककर उक्त रास्ते से जाने से मना किया।

इधर तराई केंद्रीय वन प्रभाग के हल्द्वानी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी उमेश आर्य ने कहा कि वह रात्रि में ही गश्ती वाहन को उक्त मार्ग मैं तैनात कर मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों की मदद करेंगे, तथा गुलदार को जंगल की ओर खदेड़ने का भी प्रयास करेंगे। वही गुलदार द्वारा वाहनों के पीछे दौड़ने की घटना से लोगों में हड़कंप मच गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  गैरसैंण पर घमासान तेज!, BJP बोली- कांग्रेस बहा रही घड़ियाली आंसू

More in उत्तराखण्ड

Trending News