Connect with us

उत्तर प्रदेश

शादी की रस्मों के बीच हुआ बड़ा हादसा,9 बच्चे समेत 13 की मौत

यूपी के कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया है। जहां शादी की रस्मों के दौरान कुएं में गिरने से 9 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई है।जिनकी उम्र 5 से 15 साल के बीच में है। मरने वालों में अधिकतर महिलाएं हैं। जबकि इस हादसे में कुल 22 लोग घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

उधर, जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर बचाव व राहत कार्य संचालित करने तथा हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है। बता दें कि नौरंगिया के स्कूल टोला निवासी परमेश्वर कुशवाहा के पुत्र की बृहस्पतिवार को शादी है। वैवाहिक रस्म के क्रम में महिलाएं हल्दी की रस्म अदायगी के दौरान गांव में स्थित कुआं पर मटकोड़ करने गई थीं। उनके साथ बच्चे भी गए थे। कुएं पर बने ढक्कन के ऊपर कुछ लोग चढ़ गए जिससे वह टूट गया। बच्चे समेत महिलाएं कुएं में गिरकर दब गईं। इस बारे में सीएमएस डॉ एसके वर्मा ने बताया कि पांच से 15 वर्ष के 9 बच्चे और 2 महिलाओं की मौत हो गई है। दो घायलों का इलाज चल रहा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तर प्रदेश

Trending News