Connect with us

शिक्षा

बड़ा फैसला : CBSE की 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द, पीएम मोदी की बैठक में लिया गया फैसला

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक के बाद CBSE बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। CBSE बोर्ड ने पिछले सप्‍ताह हुई केंद्रीय मंत्रियों की बैठक में परीक्षा आयोजित करने के दो विकल्‍प सुझाए थे। पहला विकल्‍प था सभी विषयों की परीक्षा घटे हुए एग्‍जाम पैटर्न पर आयोजित करना, और दूसरा विकल्‍प था केवल महत्‍वपूर्ण विषयों की परीक्षा आयोजित करना। लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक में अहम फैसला लिए गया है। 12वीं की बोर्ड परीक्षा अब रद्द कर दी गई है। इस बैठक में सीबीएसई के चेयरमैन के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रकाश जावड़ेकर भी मौजूद रहे। इस अहम बैठक में 12वीं के एग्जाम को लेकर मंथन हो रहा है। कोरोना संकट काल में किस तरह एग्जाम करवाए जाएंगे, एग्जाम होंगे भी या नहीं होंगे, इसपर फैसला किया जाएगा।

इससे पहले शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक आज बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कोई फैसला लेने वाले थे मगर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्‍हें AIIMS में भर्ती कराया गया है। शिक्षा मंत्रालय को परीक्षाओं के संबंध में अपने फैसले की जानकारी सुप्रीम कोर्ट को 3 जून तक देनी है। केंद्र सरकार ने कल 31 मई को सुप्रीम कोर्ट से परीक्षाओं पर निर्णय लेने के लिए 2 दिनों का समय मांगा था। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस बैठक की अध्‍यक्षता करेंगे।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in शिक्षा

Trending News