Connect with us

उत्तराखण्ड

जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह

पर्वत प्रेरणा संवाददाता


हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेल संघ, उत्तराखंड के तत्वावधान में तथा विज्डम पब्लिक स्कूल के सौजन्य से यहां महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के मैदान में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ विज्डम पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजेन्द्र सिंह पोखरिया, राष्ट्रीय खेल संघ के राज्य सचिव अमित गंगवार और आयोजक सचिव कपिल सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन के दौरान वॉलीबॉल, खो-खो और दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया।

राष्ट्रीय खेल संघ के राज्य सचिव अमित गंगवार ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य स्थानीय युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक मंच उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम का संचालन बबीता फर्सवान और अंशिका अरोरा ने किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में संघ के जिला सचिव अरुण सिंह, शिल्पी पंतोला, सुधा सिंह, तनुजा नैनवाल, ज्योति पांडे तथा अन्य खेल प्रशिक्षकों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

यह भी पढ़ें -  BJP ने बांटी बड़ी जिम्मेदारियां!, 15 विभागों के संयोजकों का ऐलान, जानें किसे मिला कौन-सा विभाग?

More in उत्तराखण्ड

Trending News