उत्तराखण्ड
राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय देवाल में हुआ प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन।
चमोली। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय देवाल में आज 7 अप्रैल को प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया, नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया उन्हें फूलमाला पहनाई गई और विशेष भोज कराया गया, विद्यालय में अभी तक कक्षा एक में 10,दो में 8,3 में दो, पांच में तीन बच्चों सहित 23 बच्चों का नामांकन हुआ है l नवप्रवेशी बच्चों के स्वागत समारोह में विद्यालय के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए , विद्यालय में वर्तमान में 110 छात्र संख्या हो चुकी है , राजकीय इंटर कॉलेज जौलाकोट थराली में प्रवक्ता अर्थशास्त्र त्रिलोक सिंह गड़िया ने अपनी पुत्री प्रियांशी का कक्षा 2 में नामांकन कराया है उनका भी विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत किया गया lप्रवेश उत्सव कार्यक्रम में डायट मेंटर डॉक्टर कमलेश कुमार मिश्र, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमन रानी फरस्वाण,बीआरपी देवाल प्रदीप कुमार, सीआरपी देवाल अरविंद रावत, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दलवीर बिष्ट ,विद्यालय के अध्यापक पूर्ण सिंह बिष्ट , राजेंद्र नेगी, रविंद्र पांडे ,दीपा राज, दीपा कुनियाल , प्रमिला गढ़िया, कुमारी भावना श्रीमती मित्रा देवी विमला देवी, अमीषा देवी, पूजा देवी, राधा देवी ,पुष्पा देवी, सुनीता देवी, मंगला देवी, रीना देवी, गीता देवी, मालती देवी, रेशमा देवी ,कल्पना देवी, कांति देवी, सरस्वती देवी ,गीता देवी, भवानी देवी, हेमा देवी, जानकी देवी ,गुलाब सिंह राणा ,पृथ्वी सिंह समेत अनेक अभिभावकगण उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के अध्यापक राजेंद्र सिंह नेगी द्वारा किया गया l









