Connect with us

Uncategorized

ज्योलीकोट के समीप ईंट ले जा रहा कैंटर अनियंत्रित होकर गिरा खाई में

मीनाक्षी

नैनीताल। यहां ज्योलीकोट के समीप पहाड़ को ईंट ले जा रहा कैंटर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हालांकि दुर्घटना में चालक सकुशल बच गया।जानकारी के अनुसार ज्योलीकोट से कर्णप्रयाग जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग में वीरभट्टी के समीप बनी छोटी पुलिया पर हल्द्वानी से पहाड़ की ओर ईंट लेकर जा रहा कैंटर संख्या यूके 04 सीसी 0152 दुर्घटनाग्रस्त हो गए। बीती रात्रि लगभग ग्यारह बजे केंटर अनियंत्रित होकर बीस फीट गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में चालक सकुशल बच गया। वाहन में चालक के अलावा कोई नहीं था। कैंटर गिरने का मुख्य कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। चालक के घटनास्थल से चले जाने के कारण उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। ज्युलिकोट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारियां जुटाई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने ढाल सिंह बिसेन, दुष्यंत कुमार गौतम को दी सिक्किम की जिम्मेदारी

More in Uncategorized

Trending News