Connect with us

Uncategorized

उर्स में शामिल होने रुड़की पहुंचा 81 पाकिस्तानी जायरीनों का जत्था

साबिर पाक के 756 वें उर्स में शामिल होने पाकिस्तानी जायरीनों का कड़ी सुरक्षा के बीच जत्था आज 81 पाकिस्तानी जायरीनों का जत्था रुड़की पहुंच गया है. इस दौरान रेलवे स्टेशन छावनी में तब्दील दिखा. पुलिस बल ने सभी लोगों को ट्रेन से रिसीव कर बसों से पिरान कलियर रवाना किया.बता दें इस साल भी 81 जायरीनों को भारत आने का वीजा मिला. हालांकि 132 लोगों ने भारत आने के लिए अप्लाई किया था. लेकिन उनमें से 81 को ही जियारत का मौका मिल पाया. हालांकि पिछले वर्षों में आने वाले जायरीनों के मुकाबले इस बार पाक जायरीनों की संख्या काफी कम है.रविवार सुबह पाक जायरीन अमृतसर देहरादून एक्सप्रेस से रुड़की पहुंचे. जहां पहले से ही पुलिस ने रेलवे स्टेशन को छावनी में तब्दील किया हुआ था. जायरीनों को रुड़की रेलवे स्टेशन से रिसीव कर उनकी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बस से पिरान कलियर के लिए रवाना किया गया. बता दें पाकिस्तानी जायरीन उर्स की सभी रस्मों में शामिल होंगे.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत हुए भावुक, बोले- 'धारी देवी और पिता की कसम, मैंने जेनी को छुआ तक नहीं'

More in Uncategorized

Trending News