Connect with us

Uncategorized

दूध से भरा भारी वाहन पलटा, गौवंश को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा, बड़ा हादसा टला


टनकपुर, पर्वत प्रेरणा संवाददाता। टनकपुर-खटीमा मुख्य मार्ग पर गुरुवार सुबह ग्रामसभा बिचई के पास दूध से भरा एक भारी वाहन (संख्या UP23AT9099) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खटीमा की ओर से आ रहा दूध से लदा वाहन तेज गति से चल रहा था। इसी दौरान अचानक सड़क पर एक गाय आ गई। गौवंश को बचाने के प्रयास में चालक ने तत्काल ब्रेक लगाने के साथ वाहन को मोड़ने की कोशिश की, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गया।
सौभाग्य से दुर्घटना के समय वाहन के पीछे कोई अन्य वाहन नहीं था, जिससे संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए यातायात को सुचारु कराया। दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, आज कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी; प्रशासन अलर्ट

More in Uncategorized

Trending News