Connect with us

Uncategorized

तेज रफ्तार कार का कहर: सड़क किनारे चल रहे युवकों को मारी जबरदस्त टक्कर, हालत गंभीर

 

haldwani road accident

हल्द्वानी में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है। जहां बेकाबू स्कॉर्पियो कार ने सड़क किनारे चल रहे दो युवकों को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी।

तेज रफ़्तार कार ने मारी सड़क में चल रहे युवकों को टक्कर

मामला चम्बल पुल के पास का बताया जा रहा है। जहां देर रात तेज रफ्तार सफेद रंग की स्कॉर्पियो कार ने सड़क किनारे चल रहे दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्ती थी की दोनों युवक उछलकर सड़क में जा गिरे। हादसे में दोनों युवक गंभीर घायल हो गए।

हादसे के बाद चालक फरार

घायलों को आनन-फानन में अस्पताल भिजवाया गया। फिलहाल दोनों युवकों का इलाज जारी है। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। वहीं हादसे को लेकर पुलिस का कहना है कि स्कॉर्पियो चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को अरेस्ट किया जायेगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  कैबिनेट की बैठक खत्म, हरिद्वार में पास हुए 13 प्रस्ताव, अग्निवीरों के लिए खुशखबरी, एक क्लिक में जानें फैसले
Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News