Connect with us

Uncategorized

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दंपति समेत एक किशोर घायल

मीनाक्षी

लोहाघाट से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. गुरुवार सुबह टनकपुर से पिथौरागढ़ की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में दंपति समेत एक किशोर घायल हुआ है. तीनों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है.मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोहाघाट के देवराड़ी बैंड के पास हुआ है. अचानक कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद कार में सवार घायलों का रेस्क्यू कर उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया.घायलों की पहचान दिनेश सौन (40) निवासी पिथौरागढ़, ममता सौन (38) और नैतिक (15) के रूप में हुई है. कार को दिनेश चला रहे थे. बताया जा रहा है. परिवार चंडीगढ़ से अपने घर पिथौरागढ़ लौट रहे थे. इस दौरान ये हादसा हो गया. फिलहाल सभी घायल खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर आक्रामक हरक सिंह रावत, भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला

More in Uncategorized

Trending News