Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड आंदोलनकारियों ने पेंशन बढ़ाने की उठाई मांग मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर कही ये बात

हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य आआंदोलनकारियों ने प्रदेश सरकार से पेंशन में बढ़ोत्तरी की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मिलने वाली ₹4500 की मासिक पेंशन बढ़ती महंगाई के दौर में नाकाफी है, जिससे आंदोलनकारियों और उनके परिवारों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। आंदोलनकारियों का कहना है कि कई आदोलनकारी अब वृद्ध हो चुके हैं और पूरी तरह इसी पेंशन पर निर्भर हैं। ऐसे में सरकार की इस पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए पेंशन को ₹15,000 मासिक किए जाने की आवश्यकता है।इस संबंध में शुक्रवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी भेजा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में हरीथ पहले, कमल जीशी, पूरन चंद्र डानी, दीवान सिंह बिष्ट, देवीदत बौडियाल और टी एन. जोशी शामिल रहे। आंदोलनकारियों ने कहा कि उत्तराखंड की लड़ाई में जिन लोगों ने अग्रणी भूमिका निभाई, उन्हें आज सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी – बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला, सुप्रीम कोर्ट ने फिर बदली तारीख जानिए अब किस दिन होगी सुनवाई

More in Uncategorized

Trending News