Uncategorized
हल्द्वानी- SIR में BJP का कांग्रेस पर आरोप
मीनाक्षी

नैनीताल जिले में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर BLO और भाजपा के BLA-2 को धमकाने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने अपर जिलाधिकारी विवेक राय को ज्ञापन सौंपकर मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि जिले में SIR की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत गतिमान है और बूथों पर सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता इस प्रक्रिया में शामिल हैं। आरोप लगाया गया कि कई स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कथित रूप से असामाजिक तत्वों को साथ लेकर बूथों पर पहुंचकर BLO एवं भाजपा के BLA-2 को धमकाया जा रहा है और प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है।






