Connect with us

Uncategorized

नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर हादसा, गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की टैक्सी

मीनाक्षी

ब्रेकिंग न्यूज़ – उत्तराखण्ड में नैनीताल के पास गहरी खाई में पर्यटकों से भरी टवेरा टैक्सी कार गिरी। समय रहते स्थानीय लोगों के साथ एस.डी.आर.एफ. और ज्यूलिकोट पुलिस ने सभी का रैस्क्यू किया।

नैनीताल से हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में ज्यूलिकोट स्थित एक नंबर बैंड के समीप गुरुवार को एक टवेरा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जानकारी के अनुसार टवेरा कार संख्या यू.के.04 टी.ए.3876 सात पर्यटकों को लेकर नैनीताल से हल्द्वानी की तरफ जा रही थी।

कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। एस.डी.आर.एफ.के एस.आई.मंनोज रावत ने बताया कि उनकी रैस्क्यू टीम सूचना पर मौके पर पहुंची।माउंटेन और स्की रिज़ॉर्ट

एस.डी.आर.एफ के साथ ज्यूलिकोट पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से 6 लोगों को तत्काल सुरक्षित निकाला। जबकि एक सवारी को विषम परिस्थिति में समय रहते निकाला गया।

एस.एस.आई.विमल मिश्रा ने बताया कि सवेरे लगभग दस बजे हुई इस घटना में टैक्सी टवेरा कार पूरी तरह से श्रतिग्रस्त हो गई है। घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। खबर लिखे जाने तक घायल पर्यटकों की पहचान की जा रही है

यह भी पढ़ें -  2 सितंबर को उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

More in Uncategorized

Trending News