Uncategorized
उत्तराखंड आए एक्टर Sunil Shetty !, Chardham Yatra तैयारियों की तारीफ

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी उत्तराखंड पहुंचे। जहां ऋषिकेश पहुंचकर अभिनेता ने अपना अनुभव साझा करते हुए चारधाम यात्रा(Chardham Yatra) की तैयारियों की तारीफ की है। उत्तराखंड पुलिस की तारीफ करते हुए उन्होंने यहां की व्यवस्थाएं को उनकी उम्मीद से कहीं बेहतर बताया है। साथ ही बताया कि चारधाम यात्रा के लिए अगली बार वो दोबारा से उत्तराखंड आएंगे।
उत्तराखंड आए एक्टर सुनील शेट्टी!
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से ही जहां एक तरफ कई तरह की चर्चाएं इंटरनेट पर चल रही है। तो वहीं इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने इन सभी नकारात्मक धारणाओं से उलट अपना अनुभव साझा किया है। उन्होंने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की।
Chardham Yatra 2026 तैयारियों की तारीफ
दरअसल अभिनेता ऋषिकेश आए हुए थे। चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश को प्रवेश द्वार माना जाता है। लाखों श्रद्धालु देशभर से यहां आ रहे हैं। इसके बावजूद यहां यातायात और अन्य व्यवस्थाएं अच्छे तरीके से संचालित हो रही हैं। इसी को लेकर सुनील शेट्टी ने अपना एक्सपीरियंस साझा किया है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान भारी भीड़ और ट्रैफिक से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन उन्हें ऐसा अनुभव नहीं मिला।
अफरा-तफरी का नहीं दिखा माहौल
उन्होंने कहा कि ऋषिकेश में कहीं भी उन्हें अफरा-तफरी या फिर अव्यवस्था का माहौल नहीं दिखाई दिया। पुलिस प्रशासन भी अच्छे से अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। उन्होंने उत्तराखंड पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि 24 घंटे पुलिस मेहनत करती है ताकि यात्रियों को कोई परेशानी ना हो।
प्रशासन ने गंभीरता से किया काम
सुनील शेट्टी ने कहा कि उन्होंने खुद मौके पर जाकर व्यवस्थाएं देखी और जाना की प्रशासन हर पहलू पर काफी गंभीरता से काम कर रहा है। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही नकारात्मक बातों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि ये सभी बातें जमीनी हकीकत से मेल नहीं खांती।
जल्द चारधाम यात्रा पर आएंगे सुनील शेट्टी
इसके साथ ही अभिनेता ने कहा कि वो जल्द ही चारधाम की यात्रा के लिए उत्तराखंड दोबारा आएंगे। साथ ही लोगों से भी अपील की है कि वो बिना किसी डर या भ्रम के यात्रा पर आएं।







