Connect with us

उत्तर प्रदेश

बीच शादी से भागा दूल्हा, बरातियों को बेलने पड़े ‘पापड़’ फिर क्या हुआ जानें

यूपी के गाजीपुर में शादी के बाद एक दूल्हा भाग गया। सात फेरे पड़ते ही दूल्हे के गायब होने की खबर जब लड़की वालों को लगी तो हड़कंप मच गया। अक्सर शादी के बीच दुल्हन के भागने की खबर सामने आती रहती है। लेकिन इस बार यहां एक दुल्हा भाग गया।

लड़की वालों ने दूल्हे के बारे में जब लड़के वालों से पूछा तो वह भी हैरान रह गए। आनन-फानन में बारातियों ने मिलकर दूल्हे को खोजना शुरू कर दिया लेकिन दूल्हे का कहीं कोई पता नहीं चला। काफी खोजबीन के बाद जब दूल्हे की जानकारी नहीं मिली तो पुलिस की मदद ली गई। पुलिस ने दूल्हे को उसके बुआ के घर से खोज निकाला। सुबह जब विदाई का समय आया तो लड़की वालों ने दुल्हन देने से मना कर दिया। दूल्हे की हरकतों के कारण लड़की वालों को दुल्हन के लिए बड़े ‘पापड़’ बेलने पड़े।

मामला गहमर थाना क्षेत्र के स्थानीय सतरामगंज बाजार का है। यहां बिहार प्रांत के रोहतास जिले के एक गांव से बारात आई थी। बारात में बारातियों का जोरशोर से स्वागत किया गया। शादी की सभी रस्मों के बाद सात फेरों का नंबर आया। दूल्हा और दुल्हन मंडप में पहुंचे और फिर फेरे डलवाए गए। शादी विवाह की सभी रस्म पूरा होने के बाद दूल्हा शमियाने के लिए विदा कर दिया गया, लेकिन दूल्हा शमियाने में जाने के बजाय रिश्ते में अपने फूफा के साथ बगल के सेवराई गांव चला गया। इधर जब दुल्हन पक्ष के लोग शामियाना में पहुंचे तो दूल्हा गायब देख बारातियों से पूछताछ शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें -  दंगे की साजिश रचने के लिए हुई थी बैठक, पैसे से लेकर पेट्रोल बम जुटाने तक पर हुई चर्चा

बारातियों द्वारा बताया गया कि दूल्हा विवाह के बाद शमियाना में आया ही नहीं है। लड़की पक्ष के लोग लड़का पक्ष पर दूल्हा भगाने का आरोप लगाते हुए दूल्हा को इधर-उधर खोजने का बहुत प्रयास किए। दूल्हा नहीं मिलने के बाद स्थानीय पुलिस चौकी सेवराई को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जब तक मामले का जांच पड़ताल शुरू करती तब तक दूल्हा सुबह बारात के शमियाना में पहुंच गया। काफी मन मनौव्वल के बाद दूल्हा के साथ दुल्हन की विदाई की गई। हालांकि थाना निरीक्षक गहमर अशोक मिश्र ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। लेकिन पुलिस चौकी सेवराई के पुलिस कर्मियों ने कहा कि घटना हुई थी लेकिन कोई लिखित तहरीर नहीं मिला है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तर प्रदेश

Trending News