Connect with us

Uncategorized

रोड क्रॉस कर रही थी बुजुर्ग महिला, ट्रक ने कुचला, दर्दनाक मौत

देहरादून से हादसे की खबर सामने आ रही है। रोड क्रॉस कर रही बुजुर्ग महिला को ट्रक ने कुचल दिया। जिसमें बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई।हादसा शनिवार शाम का है। जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय वृद्ध महिला शिमला बाईपास चौक पर सड़क पार कर रही थी। इस दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने बुजुर्ग को रौंद दिया। आनन-फानन में राहगीरों ने एम्बुलेंस की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बुजुर्ग महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने फरार ड्राइवर की तलाश भी शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  CJP नेता आशुतोष रांका-सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पर लहरा रहे थे तिरंगा

More in Uncategorized

Trending News