Uncategorized
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बजरंग दल ने निकाला जुलूस। बांग्लादेश सरकार का पुतला किया दहन।

रिपोर्ट- विनोद पाल
टनकपुर – बांग्लादेश में हिंदुओं की सरेआम करी जा रही हत्याओं और अत्याचारों के विरोध में गुरुवार को टनकपुर में बजरंग दल नें बांग्लादेश सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए जुलुस निकाल कर बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन किया।
बजरंग दल नें टनकपुर स्थित शिवालय चौक से मुख्य चौराहा होते हुए पीलीभीत चुंगी तक बंगलादेश सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए जुलुस निकाला जिसके बाद पुतला दहन किया गया।
उन्होंने कहा जिस प्रकार से बांग्लादेश में दीपचंद दास की सरेआम हत्या की गई उससे यह प्रतीत होता है कि बांग्लादेश में हिंदूओं का उत्पीड़न हो रहा है। जिसका हम सभी पुरजोर विरोध करते हैं।इस अवसर पर निखिल कश्यप, राजीव सक्सेना, सत्यम, राहुल सक्सेना, तरन सक्सेना,विवान, शुभम, भरत आदि मौजूद रहे।







