Connect with us

Uncategorized

हरिद्वार पहुंचा BC Khanduri का पार्थिव शरीर, CM समेत कई दिग्गज मौजूद, राजनाथ सिंह के भी पहुंचने की सूचना

 

BC Khanduri news

पूर्व मुख्यमंत्री भवन चंद्र खंडूरी का पार्थिव शरीर हरिद्वार लाया गया है। खड़खड़ी श्मशान घाट पर BC Khanduri को मुखाग्नि दी जाएगी। उनके अंतिम दर्शन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेता मौजूद हैं।

हरिद्वार पहुंचा BC Khanduri का पार्थिव शरीर

पूर्व मुख्यमंत्री भवन चंद्र खंडूरी को अंतिम विदाई देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंच गए हैं। अब से कुछ ही देर में खड़खड़ी श्मशान घाट पर उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी। बता दें घाट पर सीएम के साथ, मंत्री धन सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, मंत्री मदन कौशिक, खजानदास, प्रेमचंद्र अग्रवाल, गणेश जोशी और तीरथ सिंह रावत समेत कई दिग्गज मौजूद हैं।

राजनाथ सिंह के भी पहुंचने की सूचना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवंगत भुवन चंद्र खंडूरी के परिवार को सांत्वना दी और उनका ढांढस बंधाया। हरिद्वार जिला प्रशासन ने पूर्व मुख्यमंत्री की अंतिम विदाई को लेकर घाट में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की हुई है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के साथ सभी आला अधिकारी मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी भी अंतिम विदाई के लिए हरिद्वार पहुंच सकते हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी, कई क्षेत्रों में पांच घंटे तक बंद रहेगी सप्लाई

More in Uncategorized

Trending News