Connect with us

Uncategorized

बद्रीनाथ समेत प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, हेमकुंड साहिब 10 फीट तक जमी बर्फ


प्रदेश में जहां एक ओर मैदानी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम बार-बार बदल रहा है। एक बार फिर से पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। बद्रीनाथ समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है।


प्रदेश में सोमवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है। सोमवार दोपहर बाद यमुनोत्री धाम, बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है। जबकि निचले वाले इलाकों में बारिश हो रही है।

बारिश और बर्फबारी के बाद फिर लौटी ठंड
ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी के बाद पहाड़ों पर एक बार फिर से ठंड लौट आई है। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब में करीब 10 फीट तक की बर्फ जम गई है। बता दें कि घांघरिया से हेमकुंड साहिब तक यात्रा का पैदल मार्ग भी बर्फ से ढका हुआ है।

इन जिलों में आज बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक आज उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम बिगड़े रहने के आसार हैं। चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिलों में कही-कही हल्की बारिश होने के आसार हैं। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल
Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News