Connect with us

Uncategorized

भीमताल के ग्रामीण ने निर्माण कार्यों व सड़क डामरीकरण में लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, डीएम ने दिए यह निर्देश

संवाददाता- शंकर फुलारा

हल्द्वानी। भीमताल विधानसभा के ओखलकांडा से आए ग्रामीणों ने क्षेत्र में हुए निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच कराए जाने की मांग की है।

हल्द्वानी जिलाधिकारी कैंप पहुंचे समाजसेवी हरीश पनेरु के नेतृत्व में आए भीमताल के ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम सभा बड़ौन में निर्माण कार्यों में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा की।

हरीश पनेरू ने कहा कि ग्राम सभा कौडार और देवली के बीच में हुए डामरीकरण में भी घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया गया है जिसमें डामर अभी उखडने लग गया है इसका वीडियो बनाकर भी कई ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया है।

सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भी लिप्त हैं, लिहाजा निर्माण कार्यों में हुए भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर उनके द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया है, और ग्रामीणों ने कहा कि जल्द इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण निर्माण कार्यों में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ आमरण अनशन करेंगे।

वहीं जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह का कहना है कि ग्राम पंचायत में अनियमितताओं की शिकायतें मिली है, जिस पर जांच कर जल्द ही कार्रवाई के आदेश दिए गए।

Ad
यह भी पढ़ें -  देहरादून में Jaspal Rana को अंतिम विदाई, वाराणसी में होगा अंतिम संस्कार

More in Uncategorized

Trending News